मंगलवार, 11 मार्च 2014

हकीक पत्थर

तंत्र शास्त्र में कई विशेष प्रकार के पत्थरों का भी महत्व है। इन पत्थरों से सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं। हकीक एक ऐसा ही चमत्कारीक पत्थर है। हकीक का प्रयोग विभिन्न टोटकों एवं प्रयोगों में किया जाता हैतंत्र शास्त्र में हकीक को चमत्कारीक पत्थर माना गया है। यह भी कहा जाता है कि जिसके घर में हकीक होता है, वह कभी गरीब नहीं हो सकता।हकीक पत्थर का तांत्रिक क्षेत्र में बहुत महत्व है। विभिन्न टोटको एवं प्रयोगों से हकीक पत्थर लक्ष्मी का प्रतीक भी माना गया है। इसलिए कहा गया है कि जिसके घर में हकीक होता है। वह कभी दरिद्र हो नहीं सकता। हकीक पत्थर का विभिन्न पूजा-पाठ, साधनाओं और उपासनाओं में प्रयोग किए जा सकते हैं।किसी शुक्रवार के दिन रात्रि में पूजा उपासना करने के पश्चात एक हकीक माला लें और एक सौ आठ बार ऊँ ह्रीं ह्रीं श्रीं श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नम: मंत्र का जप करें। इसके बाद माला को लक्ष्मीजी के मंदिर में अर्पित कर दें। धन से जुड़ी हर समस्या हल हो जाएगी।यदि ग्यारह हकीक पत्थर लेकर किसी मंदिर में चढ़ा दें और ऐसा कहें कि अमुक कार्य में विजय होना चाहता हूं तो निश्चय ही उस कार्य में विजय प्राप्त होती है।जो व्यक्ति श्रेष्ठ धन की इच्छा रखते हैं वह रात में 27 हकीक पत्थर लेकर उसके ऊपर लक्ष्मी का चित्र स्थापित करें, तो निश्चय ही उसके घर में अधिक उन्नति होती है . इस तरह यह पत्थर धन से जुड़ी आपकी हर समस्या का हल कर देता है।
                                            www.panditnmshrimali.com
                    contact@panditnmshrimali.com , info@panditnmshrimali.com


                                         09571122777, 09929391753

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें